शिवपुरी मे घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के बाद मैदान में उतरे कलेक्टर चौधरी, गैस एजेंसियों को कसा

शिवपुरी। गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी और आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी खुद मैदान में उतर आए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त भंडार है, बस आपको मिस कॉल की दूरी तय करनी है। होटल संचालकों को वैकल्पिक ईंधन अपनाने की सलाह दी गई है, तो वहीं आम उपभोक्ताओं के लिए 25 और 45 दिन का बुकिंग फॉर्मूला लागू कर दिया गया है।

कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में ऑयल कंपनियों, गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंप प्रबंधकों, होटल एवं प्रतिष्ठान संचालकों, खाद्य विभाग तथा संबंधित अधिकारियों के साथ गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं उपलब्धता तथा वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएनजी/पीएनजी कंपनी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में वर्तमान में लगभग 800 कनेक्शन स्थापित हैं तथा 2000 से अधिक कनेक्शन लंबित हैं। इस पर कलेक्टर श्री चौधरी ने कंपनी को घरेलू एवं होटल प्रतिष्ठानों के लिए कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि जिले में डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा इसकी स्टॉक समीक्षा प्रतिदिन की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए सभी ऑयल कंपनियां एवं गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराएं तथा बुकिंग प्रक्रिया को सरल एवं सहज बनाएं।

Next Post

जौरा की चौबे गैस एजेंसी पर हंगामा, गेट तोड़ने का प्रयास

Sat Mar 14 , 2026
मुरैना। यहां के जौरा कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच आज शनिवार दोपहर 12 बजे चौबे गैस एजेंसी पर हंगामा हो गया। घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर न मिलने पर एक महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी और उसने एजेंसी का गेट तोड़ने का प्रयास […]

You May Like