भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और संचालन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य पूर्ति और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव को लेकर चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों और हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए।समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने नवाचारों को बढ़ावा देने और उत्पादन से लेकर विपणन तक की पूरी श्रृंखला को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
