जौरा की चौबे गैस एजेंसी पर हंगामा, गेट तोड़ने का प्रयास

मुरैना। यहां के जौरा कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच आज शनिवार दोपहर 12 बजे चौबे गैस एजेंसी पर हंगामा हो गया। घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर न मिलने पर एक महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी और उसने एजेंसी का गेट तोड़ने का प्रयास किया। हंगामा करने के बावजूद महिला को गैस नहीं मिली और उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं, एसडीएम का कहना है कि अब बुकिंग सर्वर की समस्या ठीक कर ली गई है।

जौरा स्थित चौबे गैस एजेंसी के बाहर महिला, पुरुष और बुजुर्गों की लंबी कतारें लगी हुई है। सभी लोग घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे हैं। इसी कतार में एक महिला भी घंटों से अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। घर में गैस खत्म होने का हवाला देते हुए वह एजेंसी से जल्द सिलेंडर देने की मांग कर रही थी।बार-बार कहने के बावजूद महिला को गैस सिलेंडर नहीं दिया गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब उसे गैस नहीं मिली, तो वह आक्रोशित हो गई। अपना विरोध जताते हुए महिला ने गैस एजेंसी के गेट को पकड़ लिया। वह गेट को जोर-जोर से खींचकर उसे तोड़ने का प्रयास करने लगी।

काफी देर तक चले इस हंगामे और गेट खींचने के बाद भी एजेंसी की तरफ से उसे सिलेंडर नहीं दिया गया। अंततः महिला को बिना गैस लिए ही वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। इस मामले में एसडीएम जौरा शुभम शर्मा ने बताया कि सभी जगह बुकिंग सर्वर में परेशानी आई थी, जिसके कारण लोगों को गैस मिलने में देरी हुई। एसडीएम ने कहा कि अब सर्वर को ठीक कर लिया गया है, घरेलू सिलेंडर का स्टॉक भी पर्याप्त है

Next Post

जल गंगा संवर्धन अभियान: बरही के बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ

Sat Mar 14 , 2026
कटनी। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बरही स्थित बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर पुष्पमाला अर्पित की। कार्यक्रम में वीडी शर्मा, संजय सत्येंद्र पाठक, कलेक्टर आशीष तिवारी, बरही नगर पंचायत अध्यक्ष पियूष अग्रवाल सहित अन्य […]

You May Like