मिलावट रोकने लिये जा रहे खाद्य पदार्थों के नमूने

सीहोर। कलेक्टर बालागुरु के के निर्देशानुसार जिले में मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा खाद्य दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में जिले के ग्राम बगवाड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने लिए. निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बंसल द्वारा ग्राम बगवाड़ा स्थित दरबार दा ढाबा से बेसन, मामा जी ढाबा से लस्सी और ग्राम बनेटा स्थित खाद्य प्रतिष्ठान एसटीएम फूड प्रोडक्ट्स से टोस्ट एवं तेल के नमूने लिए गए. नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है. मिलावट पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

 

Next Post

सारनी पावर प्लांट की सुरक्षा चाक-चौबंद: पुलिस और सुरक्षा विभाग ने मिलकर किया मॉक ड्रिल

Wed Mar 11 , 2026
सारनी। पावर प्लांट की सुरक्षा एवं किसी भी खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा विभाग एवं पुलिस ने मिलकर मार्क ड्रिल की. सुरक्षा विभाग के अधिकारी एस के राघव ने भीड़ को नियंत्रित करने के गुर सिखाए. इस मौके पर चीफ इंजीनियर एस के लिल्लोरे. एसडीओपी प्रियंका करचाम.एडीशन चीफ इंजीनियर […]

You May Like