अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, 3 मासूम बहनों की मौत

अनूपपुर । जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में सीमेंट और सरिया से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार तीन नाबालिग बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई।

चालक ने अचानक सामने आए एक बैल को बचाने का प्रयास किया और इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना से पूरा क्षेत्र में शोक में डूब गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खजुरवार से लालपुर की ओर निर्माण सामग्री लेकर जा रहा ट्रैक्टर के इंजन पर रुक्मणी बाई महोबे अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ बैठी थीं। ट्रैक्टर महिला का जेठ दिनेश कुमार महोबे चला रहा था। रास्ते में अचानक एक बैल सामने आया, चालक ने उसे बचाने के लिए ट्रैक्टर मोड़ा, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे में रुक्मणी बाई महोबे की तीनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, परिजन और ग्रामीण घायलों को तत्काल दमेहडी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही तीनों मासूमों ने दम तोड़ दिया। मृत बच्चियों की पहचान 6 वर्षीय काव्या महोबे, 3 वर्षीय अमानिका महोबे और 3 माह की आंशिका महोबे के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में मां रुक्मणी बाई महोबे को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।

Next Post

बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह सामाजिक एकता की है मिसाल : सीएम डॉ. यादव 

Fri Jan 23 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बसंत पंचमी पर हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के 121 जोड़ों के सामूहिक विवाह को सामाजिक एकता की मिसाल निरूपित करते हुए नवदम्पत्तियों को भावी जीवन के लिये शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने नवदम्पत्तियों को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना में 51-51 हजार रुपये की राशि के चेक […]

You May Like