ज्वेरेव को हराकर अल्काराज सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में

ओहियो (अमेरिका), 17 अगस्त (वार्ता) स्पेन के स्टार कार्लोस अल्काराज ने सिनसिनाटी ओपन में अस्वस्थ एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर लगातार सातवें टूर-लेवल फाइनल में जगह बना ली।

शनिवार रात खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में अल्काराज ने जर्मनी के अस्वस्थ चल रहे ज्वेरेव पर 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की। इस जीत ने यह तय कर दिया कि अल्काराज टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में इटली के जैनिक सिनर से भिड़ेंगे।

शुरुआती सेट का निर्णय अल्काराज के शानदार प्रदर्शन से हुआ। लेकिन पसीने से लथपथ ज्वेरेव को दूसरे सेट में शारीरिक रूप से संघर्ष करना पड़ा।

शुक्रवार को बेन शेल्टन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में अपनी प्रभावशाली जीत के दौरान फिजियो द्वारा उपचार प्राप्त करने वाले जर्मन खिलाड़ी को दूसरे सेट में 2-1 के स्कोर पर मेडिकल टाइमआउट के लिए कोर्ट छोड़ना पड़ा और मैच के बाकी हिस्से में उनकी स्थिति स्पष्ट रूप से कमजोर रही।

मैच के बाद अल्काराज ने कहा, “किसी ऐसे व्यक्ति के खिलाफ खेलना कभी आसान नहीं होता जिसके बारे में आपको पता हो कि वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। यह और भी मुश्किल हो जाता है जब यह पता हो कि वह शानदार खिलाड़ी है और कोर्ट के बाहर इतना अच्छा इंसान है। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।”

 

 

Next Post

एशियाई युवा पैरा खेलों के 'लोगो' का अनावरण

Sun Aug 17 , 2025
दुबई, 17 अगस्त (वार्ता) दुबई 2025 एशियाई युवा पैरा खेलों की आयोजन समिति ने एपीसी सम्मेलन और आम सभा के दौरान अपने लोगो का अनावरण किया, जो इस क्षेत्र के सबसे समावेशी खेल आयोजनों में एक और रोमांचक मील का पत्थर साबित होगा। दुबई 2025 एशियाई युवा पैरा गेम्स में […]

You May Like