महाकाल दर्शन करने आए गाजियाबाद के श्रद्धालुओं को पीटा; पत्नी और बच्चे ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी नहीं बख्शा

उज्जैन। ऑनलाइन पेमेंट को लेकर बीती रात गाजियाबाद से आए श्रद्धालु परिवार के साथ दुकानदार और उसके यहां काम करने वालों ने मारपीट कर दी। मामला पुलिस के पास पहुंचा है। वहीं घायल श्रद्धालु का चरक अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। गाजियाबाद से बाबा महाकाल के दर्शन करने आए विश्वबंधु पिता देशबंधु मेहरा ने बताया कि वह अपनी पत्नी मोनिका और पुत्र वंश के साथ एक दिन पहले ही उज्जैन पहुंचे थे। कहारवाड़ी क्षेत्र की होटल में उन्होंने रूम बुक किया है। बीती शाम बाबा महाकल की शयन आरती में शामिल होने के बाद वह क्षेत्र में घुमते हुए रात के समय अपनी होटल पहुंचे थे। इसी दौरान वहां एव्हरफ्रेश दुकान से उन्होंने कोल्ड्रिंक्स के साथ पानी की बोतल खरीदी। उन्होंने दुकानदार से ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड मांगा जिस पर दुकानदार ने नगद रुपए देने की बात कही। उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट होने की बात कही तो दुकानदार और उसके कर्मचारियों ने विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पत्नी और बच्चा बीच बचाव में आए तो उन्हें भी लात-घूंसे मारे गए।

Next Post

देशभर में 25 हजार डाकघरों के पुनर्विकास अभियान की शुरुआत दिल्ली से होना गर्व की बात : रेखा गुप्ता

Thu May 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि देशभर में डाकघरों के आधुनिकीकरण और पुनर्विकास की इस महत्वाकांक्षी पहल की शुरुआत दिल्ली से किया जाना राजधानी के लिए गर्व का विषय है। श्रीमती गुप्ता आज नेहरू प्लेस स्थित पुनर्विकसित पोस्ट ऑफिस ‘जन सेवा […]

You May Like