
*शिष्यों के पैर धोकर दिया सेवा का संदेश, आज होंगी प्रार्थना सभाएं*
ग्वालियर। ग्वालियर के चर्चों में कल शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाने की तैयारी कर ली गई हैं। चर्चों में प्रार्थना सेवाएं आयोजित की जाएंगी। प्रभु यीशु के बलिदान की याद में पाठ, भजन और प्रार्थनाएँ होंगी। ईसाई बंधु उपवास रखकर गरीबों को दान दे
करेंगे और विशेष प्रार्थना सेवाओं में भाग लेंगे। द ग्रेट थ्री ऑवर्स अगॉनी भी आयोजित की जाएगी जो यीशु के क्रूस पर चढ़ने के दौरान हुए अंधकार को दर्शाती है।
प्रभु येसु ने क्रूस-मरण से पूर्व अपने शिष्यों के पैर धोकर सेवाभाव का संदेश दिया था, उसी के स्मरण में आज गुरुवार शाम को संत जॉन महागिरजाघर लश्कर में ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ जोसफ थायकाटिल, पल्ली पुरोहित फादर चिपसन, सहायक पल्ली पुरोहित फादर रौशन केरकेट्टा संत पॉल चर्च मुरार में फादर मुख्य पुरोहित एंटनी स्वामी, पल्ली पुरोहित फादर पायस, फादर अंतोन माइकल ,फादर जॉन प्रमोद, फादर डेविड पवन, फादर जोस, फादर मार्टिन जोसफ, महाराजपुर में पल्ली पुरोहित, फादर जॉन पांड्यापल्लील, विकार जनरल फादर लॉरेंस डिसूज़ा एवं माउंट कार्मल चर्च, सिकंदर कम्पू में फादर नेल्सन ने मिस्सा बलिदान अर्पित किया। संत पॉल चर्च मुरार मिस्सा में पहला पाठ राजेन्द्र खाखा, दूसरा पाठ श्रीमती अगस्टिना दत्त, निवेदन कु. रंजीता इक्का एवं सुसमाचार फादर माइकल अंतोन ने पढा। पुण्य बृहस्पतिवार पर येशु ने अपने 12 शिष्यों के पर धोये थे इसी दिन उन्होंने विनम्रता और दीनता का संदेश दिया। प्रभु येसु के 12 शिष्यों के प्रतीक चर्च के 12 सदस्यों के मुख्य पुरोहित द्वारा पैर धोए गये। भजन मंडली द्वारा भजन मेने प्रभु और गुरु होकर भी धोए पैर तुम्हारे, तुमको भी हैं धोना सबके जो हैं भाई तुम्हारे गाया गया।
प्रवक्ता एबिल एक्सट्रोस ने बताया कि मिस्सा के पश्चात् सभी चर्च में विश्वासीगण ने शाम 7 बजे से रात्री 12 बजे तक प्रार्थना, आराधना एवं प्रभु येसु के दुःखभोग पर मनन चिंतन किया। इसी श्रृंखला में कल शुक्रवार को सभी चर्च में सुबह 8 से 12 बजे तक विभिन्न भाषाओं में कूस रास्ता का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 3 बजे प्रभु येसु का दुःखभोग स्मारण प्रार्थना एवं क्रूस की उपासना सभी चर्च में की जाएगी।
