7 करोड़ की कारें, लाखों के जूते…खुद की कमाई से बने करोड़पति! अर्जुन कपूर की शाही जिंदगी किसी राजा से कम नहीं

ट्रोलिंग के बीच एक्टर अर्जुन कपूर ने बिना फैमिली आर्थिक मदद के फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसके दम पर अर्जुन आज बेहद आलीशान जिंदगी जी रहे हैं।

बॉलीवुड में स्टार किड्स को अक्सर नेपोटिज्म के तानों से घिरे रहते है। एक्टर अर्जुन कपूर का हाल ही में एक बयान सुर्खियों में है, जिसने उनके ट्रोलर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अर्जुन कपूर ने साफ किया है कि उन्होंने अपनी पहली सफल फिल्म के बाद से अपने पिता से कभी फाइनेंशियल मदद नहीं ली। आज वह जो भी लग्जरी लाइफस्टाइल जी रहे हैं, वह उनकी अपनी कड़ी मेहनत और लगन से हासिल हुआ है। उनके पास गाड़ियों से लेकर घर तक सब कुछ खुद की कमाई का जुटाया हुआ है।

दरअसल एक पॉडकास्ट में दिल खोलकर बात करते हुए एक्टर अर्जुन कपूर ने बताया था कि फिल्म इश्कजादे की कामयाबी के बाद से उन्होंने पिता बोनी कपूर से एक भी पैसा नहीं लिया। ज्यादातर लोगों को लगता है कि स्टार किड होने के नाते उन्हें सब कुछ थाली में सजा हुआ मिला होगा। मगर अर्जुन ने अपने दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई। अर्जुन अपनी शर्तों पर और पूरे स्वाभिमान के साथ लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं।

रफ्तार के शौकीन एक्टर के गैरेज की महंगी गाड़ियां
अभिनेता अर्जुन कपूर को महंगी और आलीशान गाड़ियों का बेहद शौक है। उनकी गाड़ियों के काफिले में एक से बढ़कर एक प्रीमियम एसयूवी मौजूद हैं, जिनकी टोटल कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनके कलेक्शन में सबसे खास मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 है, जो अपनी सुख-सुविधाओं के लिए पूरी दुनिया में फेमस है।

इसके अलावा इतालवी रेसिंग स्टाइल से लैस मासेराती लेवांते और बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमता वाली लैंड रोवर डिफेंडर भी उनके काफिले को चारचांद लगा देती हैं। रोजाना के सफर के लिए वह वोल्वो और ऑडी जैसी सेफ गाड़ियों का यूज करते हैं।

जुहू का आलीशान फ्लैट और जूतों का कलेक्शन
गाड़ियों के अलावा अर्जुन कपूर ने मुंबई के सबसे महंगे और पॉश इलाके जुहू में एक शानदार 4 बेडरूम का अपार्टमेंट खरीदा है। इस घर को उन्होंने अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कराया है। इसके साथ ही वह बॉलीवुड के बड़े स्नीकरहेड माने जाते हैं।

अर्जुन कपूर वॉक-इन क्लोजेट में दुनिया के चुनिंदा ब्रांड्स के लिमिटेड एडिशन जूते शामिल हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। काम के सिलसिले में शूटिंग पर रहने के दौरान वह एक आलीशान वैनिटी वैन का भी यूज करते हैं, जिसमें 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

फिटनेस को लेकर रहते सचेत
एक्टर अर्जुन कपूर की यह सक्सेस सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी फिटनेस में भी उनकी मेहनत साफ दिखती है। एक समय अर्जुन कपूर का वजन करीब 140 किलो से ज्यादा हुआ करता था। उन्होंने बेहद कड़े अनुशासन और जिम में पसीना बहाकर अपना 50 किलो वजन कम किया था।

आज भी वह अपनी फिटनेस को लेकर उतने ही सजग और अनुशासित रहते हैं। यह सफर दिखाता है कि अर्जुन कपूर केवल धन-दौलत से ही संपन्न नहीं हैं, बल्कि वह अपने काम और पर्सनल लाइफ के प्रति भी बेहद ईमानदार इंसान हैं।

अर्जुन कपूर का फिल्मी सफर
साल 2012 में परिणीति चोपड़ा के साथ आई फिल्म ‘इशकजादे’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर आज अपना 41 जन्मदिन मना रहे है। डेब्यू फिल्म को मिलाकर अब तक बॉक्स ऑफिस पर उनकी 18 फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें से कुछ फिल्में हिट भी साबित हुई लेकिन उनके करियर में फ्लॉप फिल्मों की संख्या ज्यादा है।

अगर अर्जुन कपूर के काम की बात करें तो फरवरी 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ के बाद वो अर्जुन कपूर किसी भी फिल्म में नहीं दिखे हैं। हालांकि, लंबे समय से अर्जुन कपूर फिल्म ‘नो एंट्री 2’जिसे उनके पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। को लेकर काफी चर्चाओं में हैं।

‘नो एंट्री 2’फिल्म साल 2005 में आई सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर की फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है। इस फिल्म के लिए एक्टर अर्जुन कपूर के साथ दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के नाम ने भी काफी सुर्खियों बटोरी है। लेकिन खबरों के अनुसार वरुण इस फिल्म से अलग हो चुके हैं।

Next Post

सुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी

Fri Jun 26 , 2026
अक्षय कुमार ने फिल्मों में आने से पहले काफी संघर्ष किया। मॉडलिंग के लिए पोर्टफोलियो बनवाने की खातिर उन्होंने मशहूर फोटोग्राफर जयेश सेठ के साथ 18 महीने तक बिना सैलरी काम किया। आज अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे सफल और लोकप्रिय सितारों में गिने जाते हैं। करोड़ों की फीस लेने […]

You May Like