पड़ोसी युवक ने महिला के साथ की झूमाझटकी

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में एक 45 साल की महिला के साथ उसके पड़ोसी युवक ने झूमाझटकी कर दी. पीड़िता ने थाने पुहंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक फरियादिया बटो बाई बाजपेयी नगर में अपने परिवार के साथ रहती हैं. वह एक जिम में साफ सफाई का काम करती है. मंगलवार को देर रात बटो बाई के घर में आटा नहीं था तो उन्होंने पड़ोसी की एक महिला से मांग कर लिया. इस बात की जानकारी महिला के घर में रहने वाले आरोपी युवक पिंकेश को हुई. गुस्से में आरोपी बटो बाई के घर पहुंचकर उनसे गाली गलौज कर झूमाझटकी कर दी. परिजनों ने इस दौरान बीच बचाव किया. पीड़िता ने इसके बाद थाने पहुंचक पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

Next Post

कुएं के पास मिला नवजात, पुलिस ने बचाई जान

Wed Aug 19 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए झाबुआ जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र में कुएं के पास लावारिस हालत में मिले नवजात को सुरक्षित बचाकर समय पर उपचार उपलब्ध कराया। 18 अगस्त को रायपुरिया पुलिस को सूचना मिली कि देवली गांव में कुएं के पास एक नवजात […]

You May Like