9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित

रतलाम। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुन: विस्तारित किए गए हैं।

पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों का विवरण निम्नानुसार है:-

1. ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल को 26 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 24 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

2. ट्रेन संख्या 04140 दादर-प्रयागराज स्पेशल को 27 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04139 प्रयागराज-दादर स्पेशल को 25 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

3. ट्रेन संख्या 04176 दादर-सूबेदारगंज स्पेशल को 29 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04175 सूबेदारगंज-दादर स्पेशल को 27 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

4. ट्रेन संख्या 01908 उधना-आगरा कैंट स्पेशल को 30 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01907 आगरा कैंट-उधना स्पेशल को 29 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

5. ट्रेन संख्या 04106 उधना-प्रयागराज स्पेशल को 28 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04105 प्रयागराज-उधना स्पेशल को 27 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

6. ट्रेन संख्या 04120 वलसाड-सूबेदारगंज स्पेशल को 27 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04119 सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल को 26 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

7. ट्रेन संख्या 04178 वलसाड-सूबेदारगंज स्पेशल को 30 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04177 सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल को 29 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

8. ट्रेन संख्या 01910 आगरा कैंट-असारवा स्पेशल को 28 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01909 असारवा-आगरा कैंट स्पेशल को 29 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

09. ट्रेन संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल को 29 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा स्पेशल को 28 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

Next Post

हत्याकांड के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

Thu Aug 20 , 2026
रतलाम। करीब चार साल पुराने राजू उर्फ राजपाल हत्याकांड में न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव ने आरोपी कालू पिता कांतिलाल और बंटी उर्फ कमलेश को हत्या, अपहरण एवं साक्ष्य मिटाने के अपराध में दोषसिद्ध […]

You May Like