दीपावली पर दिल्ली-एनसीआर की हवा ‘ज़हरीली’: 345 AQI के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज, अगले दो दिन ‘गंभीर’ प्रदूषण का अलर्ट

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर 2025: दीपावली के दिन सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई। शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 345 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में स्थित 38 निगरानी स्टेशनों में से 34 पर प्रदूषण का स्तर ‘रेड जोन’ में रिकॉर्ड किया गया। रविवार को यह सूचकांक 326 था, लेकिन दीपावली की गतिविधियों ने इसे और बिगाड़ दिया।

सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, दिल्ली के चार निगरानी स्टेशनों ने तो वायु गुणवत्ता को पहले ही ‘गंभीर’ श्रेणी में बता दिया, जहाँ AQI का स्तर 400 से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें वजीरपुर (423), द्वारका (417), अशोक विहार (404) और आनंद विहार (404) शामिल हैं। इसके अलावा, करीब 30 निगरानी स्टेशनों ने AQI को 300 से ऊपर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया। दोपहर के समय 38 में से 31 स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ और 3 स्टेशनों पर ‘गंभीर’ थी।

मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को वायु गुणवत्ता के ‘गंभीर’ श्रेणी (401 से 500) में पहुँच जाने की आशंका जताई है। ‘गंभीर’ AQI को स्वास्थ्य के लिए सबसे खतरनाक माना जाता है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में पहले ही चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (GRAP) के दूसरे चरण के प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। आंकड़ों से पता चला है कि सोमवार को दिल्ली के प्रदूषण में परिवहन उत्सर्जन का योगदान 15.6 प्रतिशत रहा।

Next Post

त्योहारों में हवाई किराए ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: मंत्री की चेतावनी बेअसर, एयरलाइंस कंपनियां 'सीजनल डिमांड' बताकर यात्रियों से वसूल रहीं तीन से चार गुना किराया

Tue Oct 21 , 2025
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर 2025: त्योहारों का मौसम आते ही एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी के कारण यात्रियों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। जो लोग घर से दूर रहते हैं, उन्हें दीपावली पर अपनों के साथ त्योहार मनाने के लिए मजबूरन महंगी टिकटें खरीदनी पड़ रही हैं। नागर […]

You May Like

Play sound