एक-दो दिन से लापता युवक का अमरूद के पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

दमोह:अमरूद के पेड़ पर युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार शाम शव लटका मिलने पर परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं. मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई करते हुए अग्रिम जांच प्रारंभ कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़िया गांव के खेत में 20 वर्षीय युवक रोशन पिता राजेंद्र अहिरवार निवासी मुड़िया पेड़ से फांसी का फंदा लगाए हुए मिलने पर देहात थाना से प्रधान आरक्षक मुकेश दुबे, प्रधान आरक्षक महिला स्वाति और आरक्षक विक्रम ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया.

Next Post

रेलवे स्टेशन पर भीड-भाड़

Sun Feb 16 , 2025
दमोह: प्रयागराज जाने के लिए लगातार दमोह रेलवे स्टेशन पर भीड-भाड़ जैसे हालात देखे जा रहे हैं, देर रात भीड़भाड़ देखी गई तो वहीं सुबह से भी दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर भीड़ देखने को मिली है। जहां मौके पर आरपीएफ, जीआरपी सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन लगा हुआ है. […]

You May Like