पुलिस ने 8 दिन से लापता ग्वालियर की सोमप्रीत कौर को पंजाब में खोज निकाला

ग्वालियर: पुलिस ने 8 दिन से लापता युवती सोमप्रीत कौर को खोज निकाला है। पुलिस ने पंजाब में मिली युवती को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है। ग्राम आदमपुर की सोमप्रीत कौर के लापता होने के मामला लगातार तूल पकड़ता चला जा रहा था। उसके मायके पक्ष के लोग नाराज होकर भितरवार थाने के सामने धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। जिस पर पुलिस ने मायके पक्ष की रिपोर्ट पर युवती के पति सहित चार लोगों पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज किया।

मायके पक्ष का आरोप था कि सोमप्रीत कौर को उसके ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा लगातार प्रताडि़त किया जाता था और इसी प्रताडऩा के चलते उसे गायब कर दिया गया है। सोमप्रीत के पति, सास-ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर करने के बाद पुलिस ने इस मामले की बारीकी से जांच शुरू की।एसडीओपी जितेंद्र नगाइच और थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने सोमप्रीत कौर को खोजने एक टीम गठित की।

लगातार प्रयासों और तकनीकी जांच के बाद पुलिस को सोमप्रीत की लोकेशन पंजाब के मोहाली में मिली। इसके बाद भितरवार पुलिस की एक टीम सोमप्रीत के परिजनों को साथ लेकर मोहाली पहुंची। जहां से उसे बरामद किया। बरामदगी के बाद सोमप्रीत को सीधे भितरवार थाने लाया गया। जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने युवती को मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया है।

Next Post

फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Sun Feb 1 , 2026
मुंबई, 01 फरवरी (वार्ता) मुंबई के जुहू इलाके में शनिवार देर रात प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आधी रात के बाद करीब 12:40 से 1:00 बजे के बीच घर के बाहर लगभग पांच राउंड गोलियां चलाई […]

You May Like