माँ फलौदी के दरबार में हुआ अन्नकूट महोत्सव

राजगढ़। स्थानीय हेडगेवार कॉलोनी स्थित मेडतवाल धर्मशाला में माँ फलौदी के दरबार में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया.

मेडतवाल वैश्य समाज राजगढ़ के तत्वावधान में आयोजित अनकूट महोत्सव में फलौदी माता को भोग लगाया गया तत्पश्चात प्रसादी वितरण हुआ.

इस दौरान समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया. साथ ही कक्षा 10 और 12 वी में 80 प्रतिशत अंक लाने वाले प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया. इनमें केशव गुप्ता 12 वीं, नेहा गुप्ता 10 वीं, आर्य गुप्ता 12वीं, अंशिका गुप्ता 10 वीं, प्रजवल गुप्ता 12 वीं, हर्षिता गुप्ता 10 वीं शामिल है.

प्लॉस्टिक मुक्त आयोजन होंग

इस दौरान एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए समाज में नई पहल की जिसमें प्लास्टिक मुक्त आयोजन करने का निर्णय लिया गया. समाज बंधुओं द्वारा मिलकर सहयोग करते हुए स्टील की 500 थाली के सेट लिए गये.

Next Post

बहनों की आत्मनिर्भरता से पूरा परिवार होता है सशक्त और समृद्धशाली: रीती

Tue Oct 28 , 2025
सीधी। भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने के लिए महिलाओं की आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन और सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। आज हमारी बहनें जल, थल, आकाश और अंतरिक्ष सभी जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की सरकार कृत संकल्पित है। […]

You May Like