अकासा एयर नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थापित करेगी विमान मरम्मत, रख-रखाव सुविधा

नोएडा, 13 मार्च (वार्ता) देश के विमानन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) और तेजी से बढ़ रही एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने शुक्रवार को इस हवाई अड्डे पर मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (एमआरओ) सुविधा स्थापित करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।

यह हवाई अड्डा परिचालन के लिए लगभग तैयार है और अकासा की यह पहली एमआरओ सुविधा होगी।

एनआइए और अकासा की ओर से जारी एक साझा विज्ञप्ति में कहा गया है , ” इस समझौते के तहत, अकासा एयर हवाई अड्डे के परिसर में एक अत्याधुनिक एमआरओ सुविधा संचालित करेगी, जो उन्नत विमान रखरखाव सेवाएँ प्रदान करेगी। यह सुविधा विमान रखरखाव से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का समर्थन करेगी और संचालन की दक्षता तथा सुरक्षा के उच्च मानकों को सुनिश्चित करेगी।”

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा, “भारत में अपनी पहली एमआरओ सुविधा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थापित करने का अकासा एयर का निर्णय, भारत के लिए विश्वस्तरीय एविएशन हब बनाने के हमारे विज़न का मजबूत समर्थन है। यह साझेदारी न केवल भारत की एमआरओ क्षमताओं को बढ़ाएगी बल्कि क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।”

अकासा एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने कहा, “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ हमारी साझेदारी इस बात को दर्शाती है कि हम अकासा को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ कैसे विकसित करना चाहते हैं।”

 

Next Post

गैस किल्लत की अफवाह से अफरा तफरी, गोदाम पर उमड़ी भारी भीड़

Fri Mar 13 , 2026
शाजापुर। शहर में गैस सिलेंडर खत्म होने की कोरी अफवाह ने ऐसा तूल पकड़ा कि गैस गोदामों पर ग्राहकों का सैलाब उमड़ पड़ा. लोग अपनी बारी के लिए घंटों लंबी कतारों में जद्दोजहद करते नजर आए. हालात को बिगड़ता देख आनन फानन में जिला प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा. अधिकारियों […]

You May Like