
भोपाल। भाद्रपद पूर्णिमा पर लगने वाले खग्रास चंद्रग्रहण का दृश्य अब दिखाई देने लगा है। रविवार रात लगभग दस बजे के आस पास जैसे ही ग्रहण शुरू हुआ, उसके बाद आकाश में चमकते चांद की रोशनी धीरे-धीरे मद्धिम होने लगी।
धार्मिक मान्यताओं के चलते मंदिरों के पट बंद हैं, लेकिन विशेष पूजन-अर्चन किया जा रहा हैं। ग्रहण देर रात 1 बज कर 26 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण खत्म होने के बाद श्रद्धालुओं ने स्नान, ध्यान और मंत्रोच्चार के साथ ग्रहण काल का महत्व निभाना शुरू कर देंगे जिसके चलते नर्मदापुरम और ओंकारेश्वर में लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं।
