अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो लोग कार सहित गिरफ्तार 

देवास/सोनकच्छ। शुक्रवार को रात्रि में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अवैध शराब परिवहन की सूचना पर से एसडीओपी

दीपा माण्डवे के निर्देशन में टीआई अजय गुर्जर तत्काल मय फोर्स के सूचना की तस्दीक हेतु हमराह फोर्स के ग्राम धतुरिया रोड पर एम्बुश लगाते एक नीले रंग की मारूति स्वीप्ट कार आते दिखी जिसे रोककर चैक करते कार में बैठ दो व्यक्तियों से अपना नाम पता पुछते अपना नाम विशाल दरबार , दिलीप बागवान निवासी सांवेर के होना बताया। कार को चैक करते डिक्की में रखी शराब पेटी अंग्रेजी- देशी सहित कुल 62.280 लीटर अवैध शराब कीमती 28700 रुपये की जप्त कर आरोपी विशाल पिता लाखन दरबार , दिलीप बागवान निवासी सांवेर पर आबकारी अधिनियम की धारा में केस दर्ज न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है। उक्त कार्रवाई में एसआई हिमांशु पाण्डेय, प्रआर हरिओम यादव, संतोष, विकास, राजेश, कुलदीप, श्यामबिहारी, लक्ष्मण, सुनिल, मोना, देवेन्द्र,अखिलेश की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

चार जिलों में पुलिस की कार्रवाई, 55.68 लाख की संपत्ति जब्त

Sat Jan 3 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने आर्थिक अपराधों और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ अपनी मुहिम तेज करते हुए पिछले दो दिनों में इंदौर, गुना, शाजापुर और बीना जिलों में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। समन्वित पुलिस कार्रवाइयों के तहत अंतर्राज्यीय ठगी गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया और लूट के मामलों का […]

You May Like

Play sound