बदमाशों ने मचाया उपद्रव, पथराव, तोड़फोड़, मारपीट

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत धनगंवा में बदमाशों ने उपद्रव मचाया। घर पर पथराव कर तोड़फोड़ कर मां बेटे के साथ मारपीट कर दी।पुलिस ने बताया कि शनि कुमार कुचबंधिया 28 वर्ष निवासी ग्राम धनगंवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि लगभग 10-30 बजे अपने घर के सामने खड़ा था तभी गांव के अंकित पटैल, दीपक पटैल, अनुज पटेल एवं आयुष चौबे जातिगत शब्दों का प्रयोग करते हुये अपमानित करने लगे.

उसने गालियां देने से मना किया तो झूमाझपटी करने लगे, उसकी मां चंदा बाई बीच बचाव करने आईं तो दीपक पटैल ने धक्का देकर मां को गिरा दिया, जिससे पैर में चोट आयी, फिर चारो लोग उसके घर मे पत्थर फैंकने लगे जिससे उसकी हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 20 एमवाय 3195 की हेड लाइट एवं मास्क तथा घर की खिड़की का कांच टूट गया। चारों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

कटंगी-बरेला में एक्सीडेंट, पांच घायल

Mon Sep 8 , 2025
जबलपुर: बरेला व कटंगी थाना अंतर्गत क्षेत्र में हुए दो अलग- अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए।‌ बरेला पुलिस ने बताया कि आशु दुबे 21 वर्ष निवासी भीटा भोंगाद्वार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि भंडारी तिराहा में पीछे से आ रही बुलेट क्रमांक एमपी 20 एन क्यू […]

You May Like