जबलपुर: बरेला व कटंगी थाना अंतर्गत क्षेत्र में हुए दो अलग- अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। बरेला पुलिस ने बताया कि आशु दुबे 21 वर्ष निवासी भीटा भोंगाद्वार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि भंडारी तिराहा में पीछे से आ रही बुलेट क्रमांक एमपी 20 एन क्यू के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुये ओवरटेक करते हुये उसके पिता धन प्रसाद दुबे की स्कूटी में टक्कर मार दिया जिससे उसके पिता एवं मिंटू सिंह दोनों स्कूटी सहित गिर गये।
बुलेट मोटर सायकल चालक अपनी बुलेट से भाग गया। एक्सीडेंट से उसके पिता एवं मिंटू सिंह को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आई। कटंगी पुलिस ने बताया कि दशरथ यादव 42 वर्ष निवासी चुंगीनाका माढोताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उडकी तिराहे पर पाटन की ओर से आ रही कार एमपी 34 सीए 0250 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसके आगे पैदल चल रहे देवेन्द्र, केशव एवं प्रदीप कुमार को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे तीनों को हाथ पैर व शरीर मे चोटे आ गयी।
