शहर को स्मार्ट सिटी बनाने नपा कृत संकल्पित: प्रिंस

सीहोर।शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करते हुए हर वार्ड में बुनियादी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है. मंगलवार को नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित पार्षदों ने वार्ड 28 में जारी कायाकल्प योजनांतर्गत डामरीकरण सड़क का निरीक्षण किया और कार्य में गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.

इसके अलावा करीब 20 लाख की लागत सीसी रोड़ का लोकार्पण किया गया. इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि आशीष गेहलोत के अलावा क्षेत्रवासी मौजूद थे. नपाध्यक्ष श्री राठौर ने लोगों से भेंट की. उन्होंने कहा कि यहां पर कोई समस्या नहीं है, क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई, पेयजल की आपूर्ति आदि सुचारू रूप से चल रही है. नपाध्यक्ष श्री राठौर ने वार्ड खजांची लाईन श्रीजी मंदिर पर करीब 10 लाख की लागत से कायाकल्प योजना अंतर्गत डामरीकरण का निरीक्षण किया. इसके अलावा 20 लाख की सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया. इस दौरान पार्षद अर्जुन राठौर, मांगीलाल मालवीय, कमलेश राठौर, प्रदीप गौतम, लोकेन्द्र वर्मा, प्रदीप बिजोरिया आदि उपस्थित थे.

Next Post

मराठा एवं हिंदू समाज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर निकालेगा वाहन रैली

Wed Feb 18 , 2026
ग्वालियर: छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 जयंती के उपलक्ष में मराठा व हिंदू समाज 19 फरवरी को महारैली का आयोजन कर रहा है। उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष गगन जाधव ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से छत्रपति शिवाजी महाराज की […]

You May Like