दतिया में भी हुई लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड़

दतिया: दतिया में लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन हुआ। स्टेडियम से शुरु हुई दौड़ में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। रैली को कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाई।

प्रशासनिक, पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने सरदार बल्लभ भाई पटैल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान उपस्थित जनों को एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी भी मौजूद रहे।

Next Post

दिल को छू लेने वाली प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की लूटी वाह-वाही

Fri Oct 31 , 2025
ग्वालियर: 20 वे उद्भव उत्सव का इंडियन सेमी फाइनल ग्रुप डांस परफॉर्मेंस जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में पद्मश्री सम्मानित हासन रघु की उपस्थिति व कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं ने दिल को छू लेने वाली प्रस्तुतियों से अतिथि और दर्शकों की वाह-वाही लूटी। […]

You May Like