ग्वालियर: 20 वे उद्भव उत्सव का इंडियन सेमी फाइनल ग्रुप डांस परफॉर्मेंस जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में पद्मश्री सम्मानित हासन रघु की उपस्थिति व कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
छात्र-छात्राओं ने दिल को छू लेने वाली प्रस्तुतियों से अतिथि और दर्शकों की वाह-वाही लूटी। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के अध्यक्ष डा. केशव पांडेय ने जिला कलेक्टर द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए शक्ति दीदी अभियान की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रम में जिला प्रशासन से सहयोग की मांग की।
