
सिगरौली । कलेक्टर गौरव बैनल की पहल एवं सौजन्य से शासकीय मेडिकल कॉलेज सिंगरौली के विद्यार्थियों को शीघ्र ही आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीएसआर मद के माध्यम से मेडिकल कॉलेज परिसर में विभिन्न खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण कराया जाएगा। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच के विद्यार्थियों के लिए खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की विशेष पहल की है।
इसके अंतर्गत मेडिकल कॉलेज परिसर में एक आधुनिक एक्रिलिक बास्केटबॉल कोर्ट, एक वॉलीबॉल कोर्ट, एक बिलियर्ड्स कक्ष, दो टेबल टेनिस टेबल तथा तीन बैडमिंटन कोर्ट विकसित किए जाएंगे। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए भी बेहतर वातावरण प्राप्त होगा।
