ग्वालियर: छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 जयंती के उपलक्ष में मराठा व हिंदू समाज 19 फरवरी को महारैली का आयोजन कर रहा है। उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष गगन जाधव ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाते हुए आ रही है। महाराज बाड़ा से प्रातः 9:30 बजे रैली प्रारंभ की जाएगी जो सराफा बाजार श्री राम मंदिर पाटणकर बाजार, इंदरगंज चौराहा, रोशनी घर, चेतकपुरी, एजी ऑफिस पुल होते हुए.
शिवाजी पार्क पर समाप्त होगी जहां समाज के सभी लोग छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे एवं अपने-अपने विचार रखेंगे। उन्होंने बताया कि वाहन रैली में लगभग आधा सैकड़ा दो पहिया वाहन एवं एक सैकड़ा चार पहिया वाहन भाग लेंगे। इस रैली की इस वर्ष की विशेषता यह है कि इस बार रैली में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। पत्रकार वार्ता में दिगंबर चव्हाण रवि गरुण रोहित तांबे मुकेश चंदन सूरज राजपूत रवि कल्याणकर जय कदम जयकांत जाधव अतुल कविसकर अजय रानोडे संदीप पवार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
