युवाओं ने निभाई देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री

इन्दौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में रविवार को गाँधी हाल में आयोजित मालवा के सांस्कृतिक कार्यक्रम लिट चौक टॉक शो में शामिल हुए. यहां वरिष्ठ पत्रकार एवं एंकर अनंत विजय द्वारा कला, साहित्य, विकास, फिल्म आदि के बारे में पूछे गये सवालों का सिलसिलेवार उत्तर दिया. चर्चा का विषय था- ‘मोहन का धर्मः राजधर्म’. इस दौरान उपस्थित युवा जन मुख्यमंत्री की हाजिर जवाबी और विषय विशेषज्ञता के कायल हुए. आरंभ में लिट चौक के आयोजक निखिल दवे और धरा पाण्डे ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया.

एंकर अनंत विजय ने सबसे पहला सवाल किया कि आपकी नजर में कुटुम्ब प्रबोधन क्या है? इस प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संयुक्त परिवार भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा है. कुटुम्ब परिवार में अमरता होती है. उन्होंने अपने परिवार का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि संयुक्त परिवार में रहने से आपसी प्रेम, सहयोग और संस्कारों का विकास होता है. उन्होंने कहा कि प्रकृति के सभी जीव, पेड़-पौधे सभी कुटुम्ब परिवार ही है जो एक-दूसरे के सहारे अपना जीवन यापन करते हैं.

जिस प्रकार पेड़ हमसे कार्बन डाईऑक्साइड लेते हैं और हमें ऑक्सीजन देते हैं, उसी तरह प्रकृति में सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. उन्होंने बताया कि संयुक्त परिवार में बड़ों से संस्कार, अनुभव और जीवन मूल्यों की सीख मिलती है. उन्होंने संयुक्त परिवार प्रणाली को समाज को जोड़ने वाली परंपरा बताते हुए इसे बनाए रखने का आह्वान किया.मुख्यमंत्री और एंकर के मध्य सवाल-जवाबों का सिलसिला लगातार चलता रहा, जिनके मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेबाकी से जवाब दिये.
मुख्यमंत्री ने अंत में युवाओं के आव्हान पर यह देश है वीर जवानों का, अलबेलों का, मस्तानों का गीत गाकर युवाओं को देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे.

रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें. उन्होंने कहा कि युवा अपनी कर्मठता, क्षमता, बुद्धिमता के बल पर जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, वे आगे बढ़े और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें. प्रदेश में औद्योगिक विकास यहां के युवाओं नोकरी देने वाले युवा बनाने की दिशा में किया जा रहा है। प्रदेश सरकार हर कदम युवाओं के साथ है.

राजनीति में युवाओं को आगे आने की जरूरत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज युवाओं से पूछने पर हर कोई कहता है कि वह डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर बनना चाहता है, परंतु कोई यह नहीं कहता कि वह राजनीति करना चाहता है. देश को आजादी दिलाने में सबसे अधिक युवाओं ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का उदाहरण देते हुए बताया कि वे पहले युवा थे जिन्होंने आईएएस की परीक्षा प्रावीण्य सूची में उत्तीर्ण की थी. इसके बाद भी उन्होंने देशसेवा को चुना. उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि राजनीति में युवाओं को आना पड़ेगा, तभी देश के लोकतंत्र को मजबूत और सुरक्षित रखा जा सकता है

Next Post

सांवेर के विकास की गति अब रूकने वाली नहीं हैंः सिलावट

Mon Dec 22 , 2025
इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में सांसदद्वय शंकर लालवानी और कविता पाटीदार ने रविवार को इंदौर में सिंगापुर टाउनशिप रेलवे अंडरपास का लोकार्पण किया. इस अवसर पर मंत्री सिलावट ने कहा कि सांवेर विधानसभा में अब विकास और प्रगति की गति रुकने वाली नहीं है. सांवेर […]

You May Like