जबलपुर: मदमनहल थाना क्षेत्र में एक घर का दरवाजा तीन दिन से बंद होने पर शंका हुई तो पुलिस को सूचना दी गई, रविवार दोपहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली। युवक ने आत्महत्या किन कारणों से की है इसका पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक श्रीमति ग्यारसी बाई 60 वर्ष निवासी अमर यादव का बाड़ा साकेत नर्सिंग होम के सामने मदनमहल ने सूचना दी कि वह फूल पत्ती की दुकान बड़ी महाकाली के सामने लगाती है.
उसका बेटा दुर्गेश उसके साथ रहता था, अमर यादव के बाड़े में किराये से मकान लिये हैं लगभग 4 दिन पहले बेटा दुर्गेश बाड़े में घर में आ गया था जो 2-3 दिन काम मे नहीं आया तो उसने जाकर दरवाजा खटखटया तो नहीं खोला, सोची कि सो रहा होगा रविवार सुबह लगभग 11 बजे दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को सूचना दी, पुलिस के सामने दरवाजा खुलवाया, देखा उसका बेटा दुर्गेश उर्फ किस्सू गोठिया 32 वर्ष घर में फांसी लगाकर मृत अवस्था में लटका था। शव से बदबू आ रही थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
