ग्वालियर: 40 दिवसीय भगवान झूलेलाल महोत्सव का समापन आज 25 अगस्त की शाम को होगा। प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। यह चल समारोह माधवगंज मंदिर से तीन बजे शुरू होगा तो दूसरा चल समारोह दानाओली मंदिर से शाम सात बजे निकलेगा। इस चल समारोह में सिंध से आई पवित्र ज्योति झांकी लगाई जाएगी।
चल समारोह रॉकसी, चिटनिस की गोट, गणेश बाज़ार, दाना ओली, मोर बाज़ार, जीवाजी चौक, दर्जी ओली, लाला का बाजार होते हुए गुजरेगा। दोनों चल समारोह शाम को महाराज बाड़ा पहुंचेंगे। महाराज बाड़े पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। आतिशबाजी की जाएगी।
