महिला की संदिग्ध मौत होने पर मायके वालों ने सास को पटक-पटक कर मारा

ग्वालियर: ठाठीपुर थाना इलाके में सुरेशनगर में 36 वर्षीय पूजा पत्नी देवेन्द्र परिहार की संदिग्ध हालात में मोत हो गयी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पूजा को पति ने जहर देकर मारा है। इसके बाद मायके पक्ष ने अस्पताल में हंगामा कर अंतिम संस्कार से पहले ही मृतक की सास पर हमला कर दिया।

सुबह ससुराल पक्ष ने देखा कि पूजा बेसुध पड़ी है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया कि रात में पूजा ने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गयी थी। सुबह जब बाहर नहीं आयी तो सास मीना परिहार ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उनके बड़े बेटे तेजेन्द्र को बुलाया गया और कमरे में गयी। अन्दर जाकर देखा कि पूजा बेसुध पड़ी थी।

मृतका के मायके पक्ष को घटना की जानकारी मिली तो वे भी अस्पताल पहुंचे। उन्हें शव स्ट्रेचर पर पड़ा मिला, जिससे वे गुस्से में आ गए। अस्पताल में उन्होंने हंगामा किया और दामाद पर आरोप लगाए। फुटेज में मृतका के परिजन गुस्से में सास मीना परिहार को घर के अंदर से बाहर घसीटते और सड़क पर पटकते हुए मारते दिख रहे हैं।

Next Post

ग्वालियर में थम नहीं बारिश, तिघरा डैम के गेट खोले, ग्वालियर और मुरैना में आज भारी बारिश का अलर्ट

Mon Aug 25 , 2025
ग्वालियर: चंबल क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर जारी है। ग्वालियर जिले में बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश जारी है। शहर में तिघरा डैम के एक बार फिर से गेट खोलना पड़ा। आज भी चंबल क्षेत्र के कई जिलों में पानी गिरने […]

You May Like