भारत निरामयम योजना से वंचित हितग्राहियों का बनायें आयुष्मान कार्ड: जगदीश

सिंगरौली:संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदन का पूरी गंभीरता के साथ निराकरण किया जाये। साथ ही आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत वंचित हितग्राहियों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये की कार्रवही करें।उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान जिपं सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर जगदीश गोमे के द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

बैठक में संकल्प से समाधान अभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुयें प्रभारी कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विगत माह में डोर-टू-डोर कैम्पेन के माध्यम से प्राप्त आवेदनो का पूरी गंभीरता के साथ निराकरण करें। विभागीय अधिकारी अभियान के लगातार मॉनिटरिंग करें तथा यह सुनिश्चित करें पात्र हितग्राहियों को उनके पात्रता अनुसार योजनाओं के लाभ से लाभान्वित कराया जायें। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले क्लस्टर स्तर के शिविरो में सर्वजनिक तौर पर हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जायें।
सम्पूर्णता अभियान के सभी पैरामीटरो पर लाएं प्रगति
प्रभारी कलेक्टर ने सम्पूर्णता अभियान की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत सभी पैरामीटरो में कार्य किया जाकर समयानुसार प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं के लिए निर्मित किए गए शौचालयों का गहन निरीक्षण करें। आगे आयुष्मान भारत निरामयम योजना की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि 70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गो को चिन्हित कर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनायें। उन्होंने सीएमएचओ को इस संबंध में आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशन देने एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की नियमित समीक्षा के निर्देशित किया। वन मित्र पोर्टल अंतर्गत अन्य श्रेणी में प्राप्त वनाधिकार पट्टे के दवो पर सुनवाई का निर्धारित समयानुसार उनका निराकरण करें।

Next Post

बैलगाड़ियों की गूंज के साथ कांग्रेस की किसान महाचौपाल, दूरदराज़ से पहुंचे नेता-कार्यकर्ता

Tue Feb 24 , 2026
भोपाल:राजधानी में आयोजित होने जा रही कांग्रेस की किसान महाचौपाल ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह से गर्म कर दिया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पार्टी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचे।कार्यक्रम में शामिल होने आए कई नेताओं और समर्थकों ने पारंपरिक अंदाज़ में बैलगाड़ियों के जरिए सभा […]

You May Like