दिल्ली में SIR के खिलाफ किसानों और छात्रों का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को SIR के विरोध में किसानों, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन ‘पीपल अगेंस्ट SIR’ और AISA के आह्वान पर आयोजित किया गया। इसमें शामिल लोगों ने ‘ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी, लेकिन रास्ते में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन में किसान संगठनों के साथ छात्र और अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की आशंकाओं को लेकर अपनी चिंता जताई और चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग की।

Next Post

21वाँ आईटीएम अंतरराष्ट्रीय उद्भव उत्सव आज से

Fri Oct 23 , 2026
ग्वालियर। संगीत, कला और सांस्कृतिक विरासत की समृद्ध परंपरा के लिए विश्वभर में विशिष्ट पहचान रखने वाले ग्वालियर में 21वाँ आईटीएम अंतरराष्ट्रीय उद्भव उत्सव 2026 कल 24 से 27 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। ‘प्रमोटिंग ग्लोबल यूनिटी थ्रू कल्चर’ की थीम पर आयोजित होने वाला यह इंटरनेशनल कल्चरल ओलंपियाड देश-विदेश […]

You May Like