ग्वालियर:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा माधवगंज स्थित ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार भवन में स्वच्छता एवं जल संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम ग्वालियर के एडिशनल कमिश्नर टी. प्रतीक राव (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र प्रमुख राजयोगिनी बी.के. आदर्श दीदी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सभापति नगर निगम लालजी जादौन, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के असिस्टेंट कमिश्नर विनय अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं जी.डी.ए. उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, वार्ड 50 से पार्षद अनिल सांखला, भारत स्काउट्स & गाइड्स हेडक्वार्टर कमिश्नर एड. पूरन सिंह भदौरिया, संजय त्रिपाठी, अजय मिश्रा, सुरेश शर्मा, वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बी.के. प्रहलाद भाई सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों का ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंच संचालन करते हुए वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक एवं प्रेरक वक्ता राजयोगी बी.के. प्रहलाद भाई ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था वर्षों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर जनजागरण अभियान चला रही है।
नगर निगम अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव एवं बी.के. आदर्श दीदी ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प कराया। बी.के. आदर्श दीदी ने सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद भेंट किया। कार्यक्रम में बिन्दु गुप्ता, बीके जीतू, बीके पवन, बीके विजेंदर, रूपेन्द्र, पंकज, सुरेन्द्र, राजेन्द्र सहित ब्रह्माकुमारीज संस्थान से जुड़े लगभग 450 भाई-बहनों की उपस्थिति रही।
