रेलवे स्टेशन के पीछे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

सिंगरौली। थाना मोरवा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना 29 जनवरी दिन गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे मिली, जिसके बाद मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के निर्देश पर मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। शव पीठ के बल पेट की ओर झुका हुआ पाया गया। मृतक के सिर के बाल अधपके थे तथा पूरे शरीर की त्वचा सख्त हो चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति को पूर्व में रेलवे स्टेशन के आसपास घूमते हुए देखा गया था, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

थाना मोरवा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Next Post

बीएमओ के नोटिस बेअसर, अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरीं आशा कार्यकर्ता

Thu Jan 29 , 2026
टीकमगढ़। बीएमओ के नोटिस भी बेअसर साबित होते नजर आ रहे हैं और अब आशा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आई हैं। जिले में आज आंगनबाड़ी की आशा कार्यकर्ता संगठन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुँचीं और कलेक्टर को ज्ञापन […]

You May Like