![]()
सिंगरौली । एलआईजी नम्बर-6 विंध्यनगर के करीब एक दर्जन रहवासियों ने बीते दिन मंगलवार को कलेक्टर के जनसुनवाई में पहुंच नाली निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत की है।
जनसुनवाई में शिकायत पत्र देते हुये रहवासी आरके गुप्ता समेत कई लोगों ने बताया कि एलआईजी नम्बर-6 में ननि अध्यक्ष के प्रयास से नाली निर्माण का कार्य मंजूर हुआ है, लेकिन यहां का एक भाजपा नेता अशोक सिंह ने नाली पर ही कब्जा कर रखा है और कार्य करने से रोका जा रहा है। नाली में अतिक्रमण होने से नाली का पानी बारिश के समय एलआईजी नम्बर 1 से 15 तक के घरों के अंदर घुसता है। शिकायत में यही भी बताया गया है कि भाजपा नेता के द्वारा नाली निर्माण में बाधा डालने के कारण उक्त रकम को अब सण्डे मार्केट के पास नाली निर्माण कार्य में उपयोग कराया जा रहा है। शिकायत कर्ताओं ने एलआईजी नाली पर हुये अवैध निर्माण को हटाए जाने एवं कार्य को आरम्भ किये जाने की मांग की है।
००००००
