रेल्वे अधिकारी पर धारदार हथियार से हमला

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत नर्मदा रोड पर देर रात्रि अज्ञात बदमाशों ने एक्टिवा सवार रेल्वे अधिकारी को रोककर धारदार हथियार से हमला किया और फरार हो गए।पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक गगनदीप मिश्रा निवासी कांचघर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे पश्चिम मध्य रेल्वे में सहायक प्रोटोकाल निरीक्षक टु जीएम के पद पर पदस्थ है और वर्तमान में रेल्वे आफिसर क्लब के मैनेजर का कार्यभार संभाल रहा है।

रविवार को वह एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एस एन 9966 से अपनी ससुराल नयी बस्ती ग्वारीघाट पत्नि शिल्पा मिश्रा को उसके घर छोडऩे गया था पत्नि को घर छोडऩे के दोस्त सोनू अहिरवार के बच्चे की जन्म दिवस पार्टी अटेंड किया। इसके बाद एक्टीवा से वापस कांचघर लौट रहा था। रास्ते में जानसन स्कूल के सामने नर्मदा रोड पर रात्रि करीब 10.45 बजे तीन अज्ञात लडक़े कटंगा की तरफ से मोटर सायकल पर आये और स्कूटी रोकी और झूमाझपटी करने लगे। धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

Next Post

मऊगंज हत्याकांड के विरोध में आज रीवा जिले के बाजार हैं बंद

Tue Mar 18 , 2025
रीवा: मऊगंज जिले के गडरा गाँव में हुए नृशंस हत्याकांड में जिसमें ब्राह्मण युवक मारा गया और इसी कांड में ब्राह्मण पुलिस कर्मी की मौत पर अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन ने आज रीवा बंद का आवाहन किया था। जिसका आज सुबह से ही व्यापक असर दिख रहा है। मुख्य बाजार […]

You May Like