बागली: क्षेत्र की बेटी एवं वन विभाग में कार्यरत ज्योति कर्मा ने क्षेत्र का नाम रोशन किया विगत दिनों भोपाल में आयोजित वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में 63/72 किलो भार कैटेगरी में वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के तहत वन मंडल देवास क्षेत्र में कार्यरत ज्योति शर्मा को सिल्वर मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह सम्मान भोपाल में समारोह के अंतर्गत खेल समन्वयक भोपाल एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक द्वारा प्रदान किया गया।
प्रतिवर्ष वन विभाग द्वारा वन खेल कुद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ज्योति कर्मा के सम्मानित होने पर वन विभाग कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बधाई देते हुए हर्ष जताया है। बागली विधायक मुरली भंवरा ने इस सम्मान पर कहा कि बागली क्षेत्र की बेटी ने वन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
