मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सागर: माँ शारदा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आर्थ्रोंस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माँ शारदा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चमेली चौक, मोती नगर परिसर में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला। शिविर में 300 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क परामर्श व परीक्षण कराए। साथ ही 1500 रुपये की बोन मिनरल डेंसिटी की जाँच भी मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस शिविर में ऑर्थोपेडिक, स्पाइन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा फिजिशियन डॉक्टर मौजूद रहे। हॉस्पिटल के संचालक डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि इस प्रकार के शिविर समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं। आगे भी समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाएंगे।

शिविर में ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अमित यादव ने ट्रक ड्राइवरों एवं हेल्परों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस अवसर पर अतुल यादव भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। शिविर के सफल संचालन में माँ शारदा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, सागर एवं आर्थ्रोंस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, इंदौर की पूरी टीम सक्रिय रही।

 

Next Post

खेलकूद प्रतियोगिताओ को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

Tue Sep 2 , 2025
सागर। जिला स्तरीय खेलकूद आवंटन की बैठक शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ.सरोज गुप्ता ने की। स्वशासी कन्या उकृष्टता महाविद्यालय की वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. मोनिका हार्डीकर के मार्गदर्शन एवं रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय की कुल सचिव डाॅ. शक्ति जैन के […]

You May Like

मनोरंजन