
जबलपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति लापरवाही बरतने और मतदाताओं के सत्यापन कार्य से अनुपस्थित रहने के कारण उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सयुंक्त कलेक्टर साधना परस्ते ने विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पूर्व के मतदान केंद्र क्रमांक-59 की बीएलओ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नाजरीन अख्तर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस का जबाब शनिवार 22 नवंबर की शाम 5 बजे तक समक्ष में उपस्थित होकर देने के निर्देश दिये हैं। तय समय के भीतर और संतोषजनक जबाब न मिलने की स्थिति में मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी नोटिस में दी गई है।
