सागर। जिला स्तरीय खेलकूद आवंटन की बैठक शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ.सरोज गुप्ता ने की। स्वशासी कन्या उकृष्टता महाविद्यालय की वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. मोनिका हार्डीकर के मार्गदर्शन एवं रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय की कुल सचिव डाॅ. शक्ति जैन के निर्देशन एवं पूर्व खेल प्रभारी ,डाॅ.विनय कुमार शर्मा के उपस्थिति मै बैठक में जिला स्तर एवं संभाग स्तर की 33 खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं महिला/पुरूष साथ ही शिक्षक/कर्मचारी प्रतिस्पर्धाओ का विभिन्न महाविद्यालयों को संपन्न कराने का दायित्व सौंपा गया, जिला स्तर एवं संभाग स्तर की प्रतियोगिताओं को संपादित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई । चयन समिति का गठन खेल विशेषज्ञों द्वारा हो।छात्रों को प्रतिस्पर्धा उपरांत ही प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया जाये।खेल एवं युवक कल्याण विभाग से कोच एवं अन्य स्टाफ की मदद ले सकते है।खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिये अभ्यास शिविर लगाया जाये।खेलों में अधिकतम छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित हो।जिन छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है। वे छात्र भी प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते है। प्राचार्य डाॅ. सरोज गुप्ता ने कहा महाविद्यालय में विद्यार्थी खेलकूद मेें बढ़-चढ़कर भाग लें, उनकेे अभ्यास शिविर लगाये जायें एवं खेल विशेज्ञयों की सलाह ली जाए।
बैठक में सागर जिले की शासकीय एवं अशासकीय 30 महाविद्यालयों ने उपस्थिति दर्ज की। कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के खेल प्रभारी सुरेन्द्र यादव डाॅ. शैलेन्द्र राजपूत,डाॅ.अजय व्यास डाॅ.मोनिका हार्डीकर क्रीड़ा अधिकारी ने आभार व्यक्त किया।
