त्योहारों से पहले सोने की कीमतों में गिरावट! ₹1.49 लाख के पास आया 24K सोना, चेक करें अपने शहर के ताजा भाव

मुंबई, 9 अक्टूबर 2026 को देश में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24K सोना गिरकर 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। देखें प्रमुख शहरों के ताजा रेट्स।

Aaj Ka sona Chandi Ka Bhav: 9 अक्टूबर को देश के कई शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव फिसलकर 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अन्य प्रमुख महानगरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोना 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में ट्रेड कर रहा है।

त्योहारी सीजन से पहले सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद के चलते आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों ने खरीदारी बढ़ाई थी। आमतौर पर त्योहारों के दौरान ज्वेलरी की मांग में इजाफा होता है, जिसके कारण कारोबारी पहले से सोने का स्टॉक तैयार करने लगते हैं। हालांकि, 9 अक्टूबर की सुबह घरेलू बाजार में कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

दिल्ली में सोने की कीमत
हम बात करें आज देश की राजधानी में दिल्ली में सोने के ताजा भाव की तो यहां 24 कैरेट सोना फिसलकर 149690 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है। जबकी एक दिन पहले दिल्ली में सोने की कीमत 3,600 रुपये बड़ी थी।

जानें मुंबई और कोलकाता में सोने के ताजा रेट्स
वहीं, मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,560 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

देश के अलग-अलग शहरों में आज 10 ग्राम सोने का रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,37,240 1,49,690
मुंबई 1,37,090 1,49,560
अहमदाबाद 1,37,140 1,49,590
चेन्नई 1,37,090 1,49,560
कोलकाता 1,37,090 1,49,560
हैदराबाद 1,37,090 1,49,560
जयपुर 1,37,240 1,49,690
भोपाल 1,37,140 1,49,590
लखनऊ 1,37,240 1,49,690
चंडीगढ़ 1,37,240 1,49,690

पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत
जबकि पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमतें भी मुंबई और कोलकाता के समान हैं। इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

घरेलू बाजार में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान के साथ-साथ मांग और अन्य आर्थिक परिस्थितियों से भी प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,147.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

चांदी की कीमतों में आई गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 9 अक्टूबर की सुबह देश में चांदी का भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 59.62 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है।

Next Post

सोशल मीडिया दोस्त ने युवती को इंदौर बुलाकर किया दुष्कर्म

Fri Oct 9 , 2026
इंदौर: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का भरोसा देकर युवती को इंदौर बुलाने और होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. वहीं, एक अन्य मामले में किराना दुकान पर सामान लेने गई नाबालिग छात्रा से दुकानदार ने छेड़छाड़ की. दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज […]

You May Like