पूर्व सांसद नवनीत राणा को एक और धमकी भरा पत्र मिला

अमरावती, 03 नवंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में अमरावती की पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नवनीत राणा को जान से मारने तथा यौन उत्पीड़न की धमकी वाला एक और पत्र मिला है।

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि एक हफ्ते के अंदर यह दूसरी ऐसी धमकी है।

अधिकारियों के अनुसार यह नया पत्र स्पीड पोस्ट के जरिए राणा के अमरावती स्थित आवास पर पहुंचाया गया। हैदराबाद से भेजे गए इस लिफाफे पर अब्दुल नाम के एक व्यक्ति के हस्ताक्षर थे, जिसमें गालियां और स्पष्ट धमकियां थीं।

सुश्री राणा के निजी सहायक मंगेश कोकाटे ने राजापेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस ने कहा कि नए पत्र की भाषा और लहजा पिछले पत्र से काफी मिलता-जुलता है, जो पिछले सप्ताह जावेद नाम के एक व्यक्ति ने भेजा था।

 

Next Post

न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत का चौथा दौर आंकलैंड में शुरू

Mon Nov 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता) भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चौथे दौर की पांच दिवसीय वार्ता (3-7 नवंबर) सोमवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में शुरू हुई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि दोनों देश एक एक संतुलित, […]

You May Like