निगम अध्यक्ष ने पार्क सौंदर्यीकरण का किया भूमिपूजन

भोपाल। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने रविवार को वार्ड 28 के अंतर्गत लगभग 40 लाख रुपये की लागत से गीतांजलि काम्प्लेक्स स्थित रविन्द्रनाथ टैगौर उद्यान के सौंदर्यीकरण एवं सडक़ों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. इस अवसर पर सूर्यवंशी ने कहा कि हम शहर के सार्वजनिक स्थलों का विकास कर उन्हें और अधिक साफ, स्वच्छ एवं सुंदर तथा नागरिकों के लिए उपयोगी बनाने प्रयासरत है.इसलिए रविन्द्रनाथ टैगौर उद्यान के सौंदर्यीकरण तथा सडक़ों का निर्माण कराया जा रहा है जिससे स्थानीय नागरिकों, बच्चों एवं वरिष्ठजनों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध होगा साथ ही आवागमन में भी सुगमता होगी। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया.

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी को सेशल्स गणराज्य द्वारा सम्मानित करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

Sun Jun 28 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सेशल्स गणराज्य द्वारा विशेष सम्मान “गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइज़न” से सम्मानित किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी को […]

You May Like