रास्ते के विवाद में साले ने की जीजा की हत्या

सारंगपुर। पचोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पानिया में रास्ते के विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, उसके साले और साले की पत्नी ने पत्थरों से पीटकर उसे घायल कर दिया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया वही दूसरी आरोपी महिला फरार है.

पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर की सुबह करीब 8.30 बजे ग्राम पानिया निवासी धूलसिंह गुर्जर (65) का रास्ते को लेकर अपने साले चंदरसिंह गुर्जर और उसकी पत्नी भूरीबाई से विवाद हुआ. विवाद बढऩे पर दोनों ने धूलसिंह को पत्थरों से पीटा जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आई थी.

परिजन धनसिंह और गोविंद उन्हें इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पचोर ले गए. प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें शाजापुर रेफर किया गया. जहांं इलाज के दौरान धूलसिंह की मौत हो गई. गोविंद गुर्जर की रिपोर्ट पर पुलिस ने पहले मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था. धूलसिंह की मौत के बाद केस में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या की धारा जोड़ी गई. पुलिस ने चंदरसिंह को ग्राम पानिया से गिरफ्तार किया.पुलिस ने चंदरसिंह की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल पत्थर जब्त किया है. भूरीबाई की तलाश जारी है.

ड्राईवर की अटैक से मौत

ब्यावरा 28 नवम्बर,का. गुना रोड़ पर स्थित शहर के समीप मूंदड़ा पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर साथी ड्राइवर मौके पर पहुंचा, जहां पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया पीएम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है. लीमाचौहान निवासी रमेशचंद्र पुत्र मदनलाल बेलदार 58 ने पुलिस को बताया कि वह केरल की जेसी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड कंपनी में ड्राइवर का काम करता हैं. शुक्रवार शाम 4 बजे कंपनी के सेठ का फोन आया. उन्होंने बताया कि कंपनी के ड्राइवर जसवीर पुत्र जुगेंद्र सिंह को हार्ट अटैक आया है, जिससे उनकी मौत हो गई है. इसके बाद रमेशचंद्र गुना-ब्यावरा रोड स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां वाहन खड़ा मिला.

Next Post

आवारा कुत्तों को पकडऩे पहुंची नगरपालिका की टीम, विरोध के बीच गरमाया माहौल

Sat Nov 28 , 2026
नीमच। शहर के मूलचंद मार्ग पर आवारा कुत्तों को लेकर आज जमकर हंगामा देखने को मिला। लंबे समय से कुत्तों के आतंक से परेशान रहवासियों की शिकायत पर जब नगरपालिका की टीम कुत्तों को पकडऩे पहुंची और करीब 15 से 20 कुत्तों को वाहन में बैठाया, तो मौके पर कुछ […]

You May Like