शहर से किशोरी को किडनैप कर यूपी ले जाकर लूटी आबरू

इलाहाबाद से आरोपी गिरफ्तार, बालिका परिजनों के सुपुर्द

 

जबलपुर। ग्वारीघाट से एक किशोरी का अपहरण कर युवक उप्र ले गया और शादी का झांसा देकर उसकी आबरू लूटी। लोकेशन मिलते ही पुलिस इलाहाबाद पहुंची और बालिका को दस्तयाब करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों को शहर लाने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। किशोरी के बयान दर्ज किए गए। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया तो वहीं बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि उप्र प्रयागराज निवासी 19 वर्षीय युवक जबलपुर में आकर दुर्गा नगर में टेटू बनाने का काम करता था क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय बालिका को वह शादी का झांसा देकर 21 फरवरी 25 अपने साथ ले गया। किशोरी के गायब होने के बाद परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया था, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकण दर्ज कर लिया था। पतासाजी के दौरान किशोरी की लोकेशन इलाहाबाद ट्रेस हुई। एक टीम रवाना हुई और दोनों को पकडक़र थाने लाया गया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि युवती किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था इस दौरान दुष्कर्म भी किया। आरोपी किशोरी का रिश्ते का मामा है। जिसके चलते उसका घर में आना जाना था। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया गया है।

Next Post

किसान हितैषी मोदी सरकार ने प्याज उत्पादक किसानों को पहुंचाई राहत - शिवराज

Mon Mar 24 , 2025
देश में प्याज के निर्यात पर अब कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी- शिवराज सिंह प्याज पर एक्सपोर्ट ड्यूटी पिछले कुछ महीनों में 40% से घटाकर शून्य की- शिवराज सिंह किसानों को लाभकारी मूल्य देना मोदी सरकार की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता- शिवराज सिंह नई दिल्ली, 24 मार्च 2025, केंद्रीय कृषि एवं […]

You May Like

मनोरंजन