अंगकृष रघुवंशी उंगली में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल 2026 से हुए बाहर

कोलकाता, 22 मई (वार्ता) चोट लगने के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।

फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि अंगकृष रघुवंशी को बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ घरेलू मैदान पर टीम की जीत के दौरान कनकशन और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया। जिसके कारण वह आईपीएल के शेष मैचों से बाहर हो गये है।

मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मैच में विकेटकीपिंग करने वाले रघुवंशी, मुम्बई की पारी के 11वें ओवर में तिलक वर्मा को आउट करने के लिए कैच लेने की कोशिश में टीम के साथी वरुण चक्रवर्ती से टकरा गए। और चक्रवर्ती कैच नहीं पकड़ पाए। 14वें ओवर में तिलक के आउट होने के तुरंत बाद, रघुवंशी मैदान से बाहर चले गए और तेजस्वी दहिया सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर के तौर पर आए।

21 साल के रघुवंशी आईपीएल 2026 में अब तक केकेआर के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 42.2 के औसत और 146.52 के स्ट्राइक-रेट से 422 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक भी शामिल हैं।

 

Next Post

आयरलैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की

Fri May 22 , 2026
डबलिन, 22 मई (वार्ता) एंड्रयू बालबर्नी की कप्तानी में आयरलैंड इस महीने के आखिर में टेस्ट प्रारुप में पहली बार न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। आयरलैंड 27-30 मई तक चलने वाले इस टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। न्यूजीलैंड, आयरलैंड और इंग्लैंड के अपने दौरे के लिए अपनी टीम की […]

You May Like