आयरलैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की

डबलिन, 22 मई (वार्ता) एंड्रयू बालबर्नी की कप्तानी में आयरलैंड इस महीने के आखिर में टेस्ट प्रारुप में पहली बार न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। आयरलैंड 27-30 मई तक चलने वाले इस टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। न्यूजीलैंड, आयरलैंड और इंग्लैंड के अपने दौरे के लिए अपनी टीम की पहले ही घोषणा कर चुका है।

एंड्रयू बालबर्नी इस फॉर्मेट में 10वीं बार टीम की कप्तानी करेंगे। आयरलैंड पॉल स्टर्लिंग, बैरी मैकार्थी, जॉश लिटिल, गेविन होए और जॉर्डन नील के बिना खेलेगा। ये सभी खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं। टीम में चार नये खिलाड़ी है। यह आयरलैंड का 13वां टेस्ट होगा, और यह स्टॉर्मोंट, बेलफास्ट में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए आयरलैंड की टीम इस प्रकार है:- एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैम्फर, कैड कारमाइकल, स्टीफन डोहेनी, जेक एगन, मैथ्यू हम्फ्रीज़, टॉम मेयस, एंड्रयू मैकब्राइन, लियाम मैकार्थी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, रूबेन विल्सन और क्रेग यंग।

 

 

 

Next Post

हनी ट्रैप-2: रेशू चौधरी और विनोद शर्मा 25 मई तक रिमांड पर, पूछताछ में कई राज खुलने के आसार

Fri May 22 , 2026
इंदौर. बहुचर्चित शराब कारोबारी चिंटू ठाकुर से जुड़े हनी ट्रैप-2 और हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात सागर निवासी रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी और इंटेलिजेंस विंग के हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां […]

You May Like