अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार

आष्टा। मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई चौकी अमलाह द्वारा की गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लसूडिय़ा सड़क में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया गया. पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल मेवाड़ा के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की देशी और विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई. जिसकी अनुमानित कीमत 17 870 रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही, सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, प्रकरण में सात वर्ष से कम सजा के प्रावधान को देखते हुए आरोपी को बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई की गई.

इस पूरी कार्रवाई में चौकी अमलाह के प्रधान आरक्षक देवराज वर्मा एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता से अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया गया.

श्मशान घाट में छिपाकर रखी थी अवैध शराब

आष्टा. अवैध शराब के कारोबारी ने गांव के श्मशान घाट को ही अपना ठिकाना बना रखा था. उसने वहां पर शराब का काफी स्टॉक जमा कर रखा था. पुलिस को भनक लगने पर उसने मामले का पर्दाफाश कर दिया है. क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जावर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गत दिवस मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बमुलिया रायमल स्थित श्मशान घाट में दबिश देकर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की. पुलिस टीम ने श्मशान घाट के अंदर एक पुराने लावारिस पानी के टैंकर की तलाशी ली, जहां से 450 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा कुल 81 लीटर शराब, जिसकी कीमत 36 हजार रुपये है, जप्त की गई. पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

 

 

Next Post

नगर निगम द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश दरकिनार

Tue Apr 21 , 2026
इंदौर: नगर निगम को सुप्रीम कोर्ट ने विनियमित कर्मचारियों को समान काम समान वेतन देने के आदेश दिए थे. निगम द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर सिर्फ 10 वीं और 12 वीं पास कर्मचारियों को ही पक्का किया जा रहा है, जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में ऐसा […]

You May Like

मनोरंजन