नगर निगम का सालाना बजट पेश 

62 करोड़ घाटे का बजट, नया कर नहीं

 

नवभारत न्यूज

 

इंदौर । नगर निगम का सालाना बजट आज पेश किया गया। महापौर ने कुल आय 8174.94 करोड़ रुपए बताई और वार्षिक खर्च 8236.98 करोड़ रुपए बताया। इस प्रकार कुल 62.04 करोड़ रुपए घाटे का बजट प्रस्तुत किया। पिछले साल निगम का घाटा 130 करोड़ रुपए के लगभग था।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज निगम परिसर सभागृह में 2025 – 26 का बजट प्रस्तुत किया । महापौर ने आत्मनिर्भर इंदौर बनाए जाने की बात कहते हुए बताया कि इस साल बजट में कोई नया कर नही लगाया और कोई कर वृद्धि नहीं की गई है। शहर की जनता के प्रति आभार प्रकट किया । रिकॉर्ड राजस्व आय से नगर निगम प्रदेश की पहली निगम है, जिसको विकास कार्य के लिए जनता ने कर भुगतान कर अहम भूमिका निभाई है।

बजट में नर्मदा चौथे चरण और सड़कों के लिए बड़ी राशि का प्रावधान किया है। साथ डिजिटल सिटी बनाने के लिए पोर्टल विकसित और शहर की जनता को डिजिटल पते देने पर काम किया जा रहा है। यह कार्य वार्ड 82 से पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगा।

 

 

29 गांव में सीवरेज लाइन का काम

 

महापौर ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बार 29 गांवों में सिवरेज लाइन का काम होगा। इसके लिए राज्य शासन से 300 करोड़ के राशि मिली है। शहर के 150 चौराहे पर फ्री वाय फाई और 28 चौराहे के लेफ्ट टर्न चौड़े किए जाएंगे।

 

बजट में इस साल रिकॉर्ड तोड 1000 करोड़ रुपए से राजस्व मिलने पर कोई कर नही लगाया है। शहर की 30 मास्टर प्लान सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण कार्य 1500 करोड़ से करने का प्रावधान किया है।

 

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए 40 करोड़

 

नर्मदा चौथे चरण के लिए बड़ी राशि का प्रावधान किया है। कबीट खेड़ी और स्कीम 78 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण 40 करोड़ रुपए प्रावधान । शहर के नेहरू स्टेडियम का 500 करोड़ से खेल कॉम्प्लेक्स के रूप में पुनः निर्माण किया जाएगा। इसकी कार्य योजना बनाई जा चुकी है। जल्द ही काम शुरू होगा।

 

चंदन नगर में ओवर ब्रिज

 

बजट की मुख्य बात यह थी कि जमेटो एप की तरह अब वार्डो में कचरा उठान के लिए आर्डर पर गाड़ी जाएगी। शहर के धार रोड पर जिला अस्पताल से चंदन नगर पेट्रोल पंप तक निगम ओवर ब्रिज बनाएगा। चंदन नगर से एयरपोर्ट रोड के लिंक रोड भी इस साल बनाने का प्रावधान किया है।

 

विजन डॉक्युमेंट

 

बैठक शुरू होने से पूर्व सभापति ने प्रतिष्ठित नागरिकों और जनप्रतिनिधियों श्रद्धांजलि दी । इसके बाद महापौर को बजट भाषण शुरू करने का कहा । महापौर ने “वन नेशन – वन इलेक्शन” लागू करने का समर्थन में प्रस्ताव किया। साथ ही 2050 के इंदौर की परिकल्पना के साथ विजन डैक्यूमेंट प्रस्तुत किया।

 

 

बजट में मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा , गोलू शुक्ला सहित नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे सहित अधिकांश पार्षद मौजूद थे।

 

अन्य कार्य जो किए गए और इस साल करने की योजना है :

 

• सिंहस्थ 2028 के लिए तैयार कार्य योजना में इंदौर को शामिल किया गया।

• सोलर सिटी बनाने की दिशा में कार्य करते हुए 100 मेगावॉट बिजली का उत्पादन संभव हुआ, जो कुल ऊर्जा खपत का 15% है।

• इंदौर क्लाइमेट मिशन के तहत डेढ़ करोड़ से अधिक यूनिट बिजली की बचत की गई, जो 50 हजार पेड़ों के लगाने के बराबर है।

• नगर निगम के दस्तावेजों को डिजिटलाइज किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

• शहर के मास्टर प्लान की 23 सड़कों का निर्माण 423 करोड़ की लागत से प्रारंभ किया गया, इस वर्ष 130 करोड़ की लागत से 10 नई सड़कें बनेंगी।

• इंदौर को डिजिटल सिटी बनाने के लिए नगर निगम का पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जिससे विकास कार्यों की मॉनिटरिंग संभव होगी।

 

स्वच्छता की कार्य योजना

 

• कचरा प्रबंधन में इंदौर ने देश को नई दिशा दी, अब वेस्ट टू चारकोल और अपशिष्ट पुनः उपयोग की योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

• शहर में 50 स्मार्ट टॉयलेट पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे।

• चोइथराम मंडी को शून्य अपशिष्ट मॉडल पर विकसित किया जा रहा है।

• नगर निगम ने पहली बार पीपीपी मॉडल पर 100 टन क्षमता वाला ग्रीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया।

• स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई के लिए आई ओ टी तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली लागू की गई।

 

 

 

 

 

जीआईएस तकनीक से सर्वेक्षण और अवैध निर्माण की पहचान

 

• GIS सर्वेक्षण के माध्यम से संपत्ति कर संग्रहण में पारदर्शिता और वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी।

• GIS तकनीक से सरकारी और निजी संपत्तियों का सीमांकन स्पष्ट होगा, अवैध निर्माणों की पहचान कर भूमि विवादों का समाधान किया जाएगा।

• वित्तीय वर्ष 2025-26 में करदाताओं की सुविधा के लिए नया पोर्टल बनाया जा रहा है, जिससे संपत्ति कर, जलकर और कचरा प्रबंधन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा।

 

खेल और युवा विकास

 

• नेहरू स्टेडियम और खेल संकुलों के आधुनिकीकरण के लिए 500 करोड़ की योजना।

• मुख्यमंत्री विशेष निधि से 16 करोड़ की राशि स्वीकृत, निविदा आमंत्रित।

 

• खेल संगठनों को अनुदान, खेल महोत्सव, महापौर केसरी कुश्ती और अखाड़ों का उन्नयन।

 

 

बिजली और ऊर्जा संरक्षण

 

• 20 प्रमुख मार्गों पर 498 लाख की लागत से सेंट्रल लाइट सिस्टम।

• 21 प्रमुख स्थानों पर हाई मास्ट लाइटें लगाने का प्रावधान।

• स्ट्रीट लाइट की मॉनिटरिंग के लिए CCMS पैनल की स्थापना।

• 35 करोड़ की लागत से LED लाइट और 50 करोड़ से सौर ऊर्जा उत्पादन।

 

प्राणी संग्रहालय और पर्यटन

 

• इंदौर का प्राणी संग्रहालय मध्यप्रदेश का अग्रणी केंद्र।

• अंडरवाटर फिश एक्वेरियम और बच्चों के लिए 14D थिएटर निर्माणाधीन।

• एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंडियन गोर और टाइगर ब्लडलाइन एक्सचेंज की योजना।

 

सार्वजनिक परिवहन

 

• 600 सिटी बस स्टॉप का निर्माण।

• 150 इलेक्ट्रिक AC बसें और 40 इलेक्ट्रिक बसें अमृत योजना के तहत शुरू की जाएगी।

• 26 इलेक्ट्रिक AC बसें इंटरसिटी रूट पर, 50 डीजल AC बसें इंटरस्टेट और इंटरसिटी में।

• BRTS की जगह रोड मीडियन का निर्माण शुरू होगा।

 

 

स्वास्थ्य और जन कल्याण

 

• 80 संजीवनी क्लीनिकों में से 5 प्रतिष्ठित संस्थानों को संचालन की जिम्मेदारी।

• प्रत्येक वार्ड में योग केंद्र की स्थापना।

• आरोग्य मित्र अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन।

• गरीबों और श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार।

• 94,104 पथ विक्रेताओं को PM स्वनिधि योजना के तहत ऋण सहायता।

• 11 आश्रय स्थल संचालित, 5 नए आश्रय स्थलों का निर्माण प्रस्तावित।

• दीनदयाल रसोई योजना के तहत 5 स्थायी रसोई और 4 चलित रसोई केंद्रों का संचालन।

• मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत 97,278 हितग्राहियों का पंजीयन।

• वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत 2,36,775 परिवारों को राशन सुविधा।

Next Post

गुजरात की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से मरे मजदूरों नेमावर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Thu Apr 3 , 2025
देवास/नेमावर। (जितेन्द्र पुरोहितकी रिपोर्ट) देवास जिले के ग्राम संदलपुर के 10 मजदूर एवं हरदा जिले के ग्राम हंडिया के 8 मजदूर के शव गुरुवार सुबह 7 बजे गुजरात से इंदौर होते हुए उनके गृह ग्राम संदलपुर एवं हंडिया सुबह करीब 8:00 बजे पहुंचे, मृतकों के अंतिम दर्शन वहीं एंबुलेंस में […]

You May Like