शैक्षिक मानकों को बढ़ाने के लिए आयोजन

भोपाल: कैरियर कॉलेज में जिलों के सभी स्कूली शिक्षकों के लिए एक विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को आयोजित हुआ. जिसमें भोपाल के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने इस पहल में भाग लिया, जिसे राज्य में शैक्षिक मानकों को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया. यह कार्यक्रम वैश्विक मानकों का था और इसका उद्देश्य शिक्षकों को उनके शिक्षण अभ्यासों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से परिपूर्ण करना था.

इस पहल को समूह के अध्यक्ष मनीष राजोरिया का समर्थन प्राप्त हुआ, जिन्होंने ये प्रशिक्षण सत्र निःशुल्क उपलब्ध कराया. इस कार्यक्रम के प्रशिक्षक राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (एन आई टी टी टी आर ) और पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पी ए एस एस सी आई वी ) के वरिष्ठ प्रोफेसर अतुल मिश्रा रहे.

Next Post

डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर जागरुकता अभियान

Sun Jul 13 , 2025
भोपाल: राजधानी में रहवासियों को पोस्टर बैनर के माध्यम से डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है. शहर में जागरूकता के साथ ही घर-घर भ्रमण एवं बैठक के माध्यम से लोगों को डेंगू एवं मलेरिया के प्रति जागृत किया जा रहा है. जिससे कि समुदाय के लोग […]

You May Like