भोपाल: राजधानी में रहवासियों को पोस्टर बैनर के माध्यम से डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है. शहर में जागरूकता के साथ ही घर-घर भ्रमण एवं बैठक के माध्यम से लोगों को डेंगू एवं मलेरिया के प्रति जागृत किया जा रहा है. जिससे कि समुदाय के लोग अपने- अपने घरों की स्वयं निगरानी करें.
लोगों को जानकारी दी जा रही है कि घरों और आसपास एक हफ्ते से ज्यादा पानी जमा ना होने दें. इसके साथ ही पानी की टंकी एवं फ्रिज की ट्रे को समय-समय पर जांच करते रहें. हर हफ्ते में एक बार पानी अवश्य बदले और घर में किसी को बुखार आने की स्थिति में पर में तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर खून की जांच कराएं.
समुदाय स्तर पर लोगो को मलेरिया के बारे में समझाया साथ कैसे बचाव करें के बारे में बताया.भोपाल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनीष शर्मा के निर्देशन में एवं जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव के मार्गदर्शन में जिला मलेरिया कार्यालय एवं गोदरेज के सहयोग से संचालित मलेरिया विभाग, एंबेड परियोजना एवं जिला स्वास्थ्य समिति व्हीबीडी भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से गतिविधियां अनवरत जारी है.
